खगडि़या, अगस्त 9 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि शहर स्थित स्कूलों में शनिवार को एक पौधा मां के नाम से लगाया गया। हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड के जिला संगठन आयुक्त मो. इस्तियाख के नेतृत्व में विभिन्न स्कूलों में शिक्षकों व बच्चों द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। जिसमें शहर स्थित मिडिल स्कूल कनालय में हेडमास्टर हिमांशु कुमार, यूको कल्ब की समन्वयक सुजाता कुमारी, शिक्षक सुजीत कुमार, उपेन्द्र दास द्वारा पौधरोपण कर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति शपथ दिलाया गया। साथ ही हर बच्चों को एक पौधे मां के नाम से लगाने को प्रेरित किया। इधर मिडिल स्कूल बछौता पूर्वी में भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों को प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- Banka News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बच्चों ने किया पौधारोपण यह भी पढ़ें- Katihar News: एक ...