खगडि़या, अक्टूबर 27 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया के तत्वावधान में और शिक्षा विभाग के सहयोग से जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में 'सुरक्षित बचपन अभियान' के तहत एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के मथुरापुर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में बाल अधिकारों के संरक्षण और यौन शोषण से बचाव हेतु छात्र-छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईसीडीएस की लेडी सुपरवाइजर निबिता कुमारी उपस्थित रहीं। वहीं, पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनुराधा कुमारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कुमारी निविता ने बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Purnia News: सुरक्षित बचप...