खगडि़या, जुलाई 29 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र स्थित प्लस टू भरतखंड उच्च विद्यालय में आग से बचाव और सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आग लगने की आपातकालीन स्थितियों से निपटने और बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान अग्निशामक विभाग के कर्मियों ने बच्चों को आग से बचाव के व्यावहारिक तरीके सिखाए। अग्निशामक कर्मी लक्ष्मी कुमारी, रितेश कुमार और लाल बाबू ने संयुक्त रूप से छात्र-छात्राओं को गैस सिलेंडर, शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों से लगने वाली आग पर तुरंत काबू पाने के घरेलू और तकनीकी उपाय बताए। उन्होंने यह भी समझाया कि अगलगी की घटना होने पर घबराने के बजाय सूझबूझ से कैसे काम लेना चाहिए और त...