खगडि़या, जुलाई 6 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी कुछ युवकों का अवैध हथियार के साथ वीडियो वायरल हुआ था। मामले में चौथम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी युवकों के घर छापेमारी की। जिसमें पुलिस ने हरदिया गांव निवासी कणिक यादव, ऋषिदेव यादव एवं आशीष कुमार को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देसी कट्टा, चार खोखा भी बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने सोमवार को बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। छापामारी टीम में थानाध्यक्ष के अलावा एसआई संतोष कुमार, एएसआई अभिमन्यु कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...