खगडि़या, सितम्बर 16 -- Khagaria News: गोगरी, एक संवाददाता गोगरी अंचल कार्यालय परिसर में भाकपा कार्यकर्ताओ ने स्थानीय 16 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मंगलवार को प्रदर्शन स्थल पर संबोधित करते हुए भाकपा नेताओ ने राज्य एवं केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश की सरकार पूंजीपतियों एवं तानाशाही की सरकार है। इनके शासनकाल में गरीब मजदूर जिल्लत की जिंदगी जी रहे हैं। कार्यकर्ताओ ने गंगा नदी के बाढ़ से प्रभावित लोगों को बाढ़ राहत देने, बढ़ती हुई मंहगाई एवं भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, महेशखूंट रेलवे स्टेशन के पश्चिम ढाला पर रेल ओवरब्रिज बनाने, बेदखल भूदान, सीलिंग, वासगीत एवं बन्दोबस्ती पर्चाधारियों को दखल दिलाने,वर्षों से बसे भूमिहीनों को वासगीत का पर्चा दो जैसे गोसाई शिशबन्नी, नगर परिषद शारदा नगर, टेम्हा बन्नी, पैकांत बांघ पर बसे भूमिहीनो...