Khagaria News: सोना-चांदी के जेवर व बर्तन बेचते तीन लोग धराए
खगडि़या, नवम्बर 18 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्र के गोगरी बाजार में मंगलवार को उस समय हलचल मच गई जब गोगरी पुलिस ने सोना-चांदी के जेवर एवं बर्तन बेचने पहुंचे एक पुरुष और दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया। तीनों के पास से सोना-चांदी के बने जेवर और बर्तन बरामद हुआ। बताया गया कि तीनों लोग सोना-चांदी के जेवर एवं बर्तन लेकर गोगरी बाजार स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर बेचने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गोगरी पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में लेकर थाना ले गई। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हिरासत में लिए गए लोग कहां के रहने वाले हैं, उनके पास सोना-चांदी के जेवर एवं बर्तन कहां से आए और वे इन्हें बेचने ज्वेलर्स की दुकान पर क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.