खगडि़या, अगस्त 29 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिक कल्याण अनुश्रवण समिति की बैठक शनिवार को डीएम विक्रम विरकर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैक्ठक के दौरान जिले के भूतपूर्व सैनिकों एवं सेवारत सैनिकों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं उनके त्वरित निराकरण को लेकर विस्तृत बिन्दुवार चर्चा की गई। बैठक के दौरान सेना के जवानों एवं पूर्व सैनिकों द्वारा भूमि विवाद, सैनिक बंदोबस्ती से संबंधित समस्याएं, पॉलीक्लिनिक के लिए भूमि की उपलब्धता आदि के मुद्दे डीएम के समक्ष रखें। डीएम ने इस दौरान सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों से संबंधित प्रत्येक समस्या को पूरी संवेदनशीलता एवं समुचित तत्परता के साथ सुना जाए तथा उन...