खगडि़या, जुलाई 17 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर सनसनीय बहियार से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक देशी कट्टा व एक गोली बरामद किया है। बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, पुअनि बागेश्वर तिवारी व डीआईयू की टीम ने सैदपुर सनसनीय बहियार में बिट्टी राय के बासा पर अवैध हथियार छिपाकर रखने की सूचना पर कार्रवाई की। कार्रवाई में बदमाश मौका का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। लेकिन छापेमारी के दौरान एक देशी कट्टा व दो कारतूस बरामद किया गया। इधर पुलिस बदमाश के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- Chapra News: रिविलगंज में देशी पिस्टल के साथ दो पकड़े गये

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...