Khagaria News: सैदपुर में पशु जांच शिविर का आयोजन, किया गया पशुओं का इलाज
खगडि़या, अक्टूबर 9 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता जीविका मानसी द्वारा प्रखंड क्षेत्र के सैदपुर पंचायत में शुक्रवार को पशु स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर के दौरान 118 पशुपालक के 568 पशुओं की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें से बीमार एवं प्रभावित पशुओं का समुचित उपचार किया गया। साथ ही, पशुओं को टीकाकरण एवं कृमिनाशक दवाएं भी उपलब्ध कराई गई। पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य के महत्व, नियमित देखभाल, एवं समय-समय पर टीकाकरण की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया गया ताकि वे अपने पशुओं को स्वस्थ रख सकें और पशुधन से अधिक लाभ प्राप्त कर सकें।मौके पर डॉ. पिंटू कुमार, विकास कुमार त्रिलोक कुमार, जीविका के बीपीएम नीरज कुमार, पशुधन प्रबंधक गिरधारी लाल कुमार, जीवकोपार्जन विशेषज्ञ रवि रंजन कुमार, अंजू कुमारी, पूजा कुमारी आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.