Khagaria News: सूना घर में घुसकर की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
खगडि़या, अगस्त 21 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि महेशखूंट थाना अंतर्गत पकरैल विंदटोली की रहने वाली मीना देवी ने थाना में आवेदन देकर सुना घर में घुसकर चोरी कर लेने की लिखित शिकायत की है। महेशखूंट थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में उन्होंने कहा कि गत 18 अगस्त की रात में आरोपितों द्वारा उनके सूने घर के खपरा व एलवेस्टर को उजाड़कर घर में घुस गया। वे लोग घर में घुसकर खाना बनाने के बर्तन, सिलेंडर, चावल, सहित जमीन का केवाला व जरूरी कागजात की चोरी कर ली गई। आरोप लगाया गया कि राजाराम, ब्रजेश ने साजिश के तहत इस तरह की घटना कराया है। साथ ही उक्त दोनों द्वारा पूर्व में उन्हें व उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी गई। उन्होंने थानाध्यक्ष से कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इधर थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.