Khagaria News: सुरक्षित बचपन अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली
खगडि़या, अक्टूबर 28 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देश पर बुधवार को सुरक्षित बचपन अभियान के तहत बापू मध्य विद्यालय बलुआही में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से मेरा बचपन मेरा अधिकार, कानून जानो बचपन पाओ, बोलो, बताओ और बचो, न बाल विवाह, न बाल शोषण तथा जागरूक बचपन, सशक्त भारत जैसे महत्वपूर्ण विषयों शामिल रहे। इस दौरान स्कूल परिसर से जागरूकता रैली को वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रणवीर कुमार और विद्यालय के प्रभारी ब्रजेश कुमार झा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने पूरे क्षेत्र में तख्तियों और नारों के जरिए बाल अधिकारों और सुरक्षा के प्रति आम नागरिकों को जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Banka News: बच्चों को बताया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.