खगडि़या, अगस्त 23 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के जीवी कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुरक्षाकर्मी गोली कांड के दो नामजदों क़ो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नामजद खानुआ राका गांव निवासी महेश्वर तांती का पुत्र सुनील कुमार व तेमथा गांव निवासी जुमुरत अली का पुत्र मो मंसूर आलम बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि गत 8 अगस्त की देर रात सृष्टि कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाइट गार्ड क़ो गोली से घायल कर दिया था। कुल मिलाकर स्थानीय पुलिस ने घटना के 13वें दिन बाद गोली कांड की घटना का खुलासा करने में सफल हुई है। गुप्त सूचना से जानकारी मिली कि अगुवानी-सुल्तानगंज निर्माणाधीन फोरलेन स्थित जीवी बेस कैंप के सुरक्षा कर्मी की अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुवे शुक्रवार की शाम दोनों युवकों क़ो गिरफ...