Khagaria News: सावन के पवित्र महीने में शिव महापुराण की कथा सुनने से मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट होते हैं दूर
खगडि़या, अगस्त 19 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि पसराहा थाना क्षेत्र के सोनडीहा गांव में नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन से भक्ति की अद्भुत बयार बह रही है। नागपंचमी की शाम मूसलाधार बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और भारी बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में भक्तों ने कथा स्थल पर उपस्थित होकर सरल संत श्री नारायण दास जी महाराज के मुख से शिव महापुराण की कथा का रसपान किया। कथा के चौथे दिन परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य विशेष रूप से सोनडीहा पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले कथा व्यास सरल संत श्री नारायण दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और फिर भक्ति भाव से बैठकर शिव महापुराण की कथा का श्रवण किया। इस दौरान विधायक बाबूलाल शौर्य ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन में कथा सुनना अत्यंत आवश्यक है। उन्हों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.