Khagaria News: सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी कांवरियों की भीड़
खगडि़या, अगस्त 3 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले में सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर सोमवार सुबह से ही खगड़िया शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि तथा परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं के साथ बड़ी संख्या में कांवरिए भी पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं मंदिर समितियों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। सावन की पहली सोमवारी को लेकर पूरे शहर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.