Khagaria News: साले ने बहनोई को मारपीट कर किया गंभीर रूप से घायल
खगडि़या, अगस्त 26 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता पति-पत्नी के बीच विवाद को लेकर साले ने बहनोई को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलावस्था में उसका इलाज स्थानीय पीएचसी में कर उसे छुट्टी दे दी गई। घटना मंगलवार को कुर्बन गांव की बताई जा रही है। इस संबंध में मधेपुरा जिला के पुरैनी थाना के लावाटोल निवासी शिवा कुमार ने बेलदौर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कहा है कि वे अपने ससुराल से बच्चे को लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान अचानक उनका साला ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। आवेदन में आवेदक ने अपने साला कुर्बन गांव निवासी सनोज सदा को आरोपी बनाते हुए कहा है कि पीछे से लाठी से वारकर घायल कर दिया। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने आवेदन मिलने की बात बताते हुए कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.