खगडि़या, नवम्बर 6 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड अंतर्गत नवादा गांव में शुक्रवार को सीएसपी केंद्र पर सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक कृष्ण कुणाल एवं आरडीओ विशाल मोहित ने उपस्थित लोगों को केंद्र सरकार की इन योजनाओं के उद्देश्य, लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से आम लोगों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही लोगों से योजनाओं से जुड़कर इसका लाभ उठाने की अपील की गई।इस अवसर पर सीएसपी संचालक सोनू निगम ने भी लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक क...