खगडि़या, नवम्बर 9 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण के लिए सोमवार को आयोजित कैंप का प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया। इसके बाद निरीक्षण कर सभी विकास मित्र एवं सीएससी संचालक को अगले दो दिनों में शत प्रतिशत बचे हुए लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण करने का निदेश दिया। साथ ही जिन पेंशनधारियों की मृत्यु हो गई है उनके सत्यापन के उपरांत प्रखंड कार्यालय में प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश दिया गया। ताकि सभी योग्य पेंशन धारी को प्रत्येक माह के 10 तारीख को मिलने वाली पेंशन की राशि उनके आधार बेस्ड बैंक खाता में राज्य द्वारा भेजी जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...