खगडि़या, नवम्बर 2 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि बिहार सरकार एवं फिलो प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में संचालित विद्या साथी कार्यक्रम के अंतर्गत उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल कासिमपुर, खगड़िया में विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा एवं ऑनलाइन अध्ययन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को फिलो के एग्जाम एंड असाइनमेंट हेल्प एप्लिकेशन के माध्यम से विज्ञान, गणित एवं अंग्रेजी विषयों की नि:शुल्क ऑनलाइन पढ़ाई करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान एप्लिकेशन का बेहतर उपयोग करने वाले कक्षा 11वीं के विज्ञान संकाय के छात्र विशाल कुमार को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

विद्यार्थियों को डिजिटल पढ़ाई की जानकारी कार्यक्रम में फिलो प्राइवेट लिमिटेड के जिला परियोजना समन्वयक सुमन कुमार ज...