Khagaria News: साइबर क्राइम के आरोप में तीन गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में
खगडि़या, नवम्बर 8 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता थाना क्षेत्र से राजस्थान पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से साइबर ठगी के मामले में दो पुरुष एवं एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई राजस्थान के झालावाड़ जिले के कोतवाली थाना में दर्ज कांड संख्या 600/2026 के तहत की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक झालावाड़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के जरिए करीब 16 लाख रुपये की अवैध निकासी का मामला प्रकाश में आया था। इसी मामले की जांच और आरोपियों की धर पकड़ के लिए राजस्थान पुलिस बेलदौर पहुंची थी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गई इस छापेमारी में बेलदौर नगर पंचायत से मोहन भगत, जबकि बोबिल पंचायत के कुम्हरैली गांव से नीतीश कुमार और मंजू देवी को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी के बाद राजस्थान पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर तीनों आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.