खगडि़या, सितम्बर 23 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, खगड़िया के कॉन्फ्रेंस रूम में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर हुआ। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं संस्थागत समस्याओं को सुनना, उनके सुझाव प्राप्त करना तथा संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए उचित माध्यम उपलब्ध कराना रहा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के तहत शिविर में विद्यार्थियों ने रखे सुझाव कार्यक्रम का उद्देश्य यह कार्यक्रम बिहार सरकार द्वारा विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं उनके सुझावों को प्राथमिकता देने की पहल के तहत आयोजित किया गया। संयुक्त आदेश में सबका समान, जीवन आसान के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित करने का निर्देश दि...