Khagaria News: सर्वश्रेष्ठ कृषि उद्यमियों को मिला मोस्चराइजर मीटर, किसानों को मिलेगा लाभ
खगडि़या, अगस्त 26 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता जीविका कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन कर जिले के कृषि उद्यमी उदय शंकर शाह एवं पंकज चौरसिया को मोस्चराइजर मीटर दिया गया।बताया जा रहा है कि इन दोनों कृषि उद्यमियों ने बिजनेस ट्रांजैक्शन, सक्रियता और किसानों को प्रशिक्षण एवं सलाह प्रदान करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।मोस्चराइजर मीटर जिला परियोजना प्रबंधक उमा शंकर शाह द्वारा दिया गया। इस मौके पर एक बीज कंपनी के प्रतिनिधि अर्पणा कुमारी, वाईपी-फार्म अभिनव कुमार, एफपीसी प्रतिनिधि पप्पू कुमार, लाइवलीहुड प्रबंधक शिवेन्द्र कुमार, जूही, कम्युनिकेशन अजीत पाल एवं अनिल राम सहित अन्य प्रबंधक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.