Khagaria News: सर्पदंश से एक महिला हुई गंभीर, किया अस्पताल से रेफर
खगडि़या, अक्टूबर 17 -- Khagaria News: परबत्ता। एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के कबेला गांव में शुक्रवार की शाम सर्पदंश से एक महिला गंभीर हो गई। पीड़ित महिला कबेला गांव निवासी चंदन कुमार की पत्नी पम्पम देवी बतायी जा रही है। हालांकि सर्पदंश होने की घटना बाद परिजनों के बीच अफरातफरी मच गई। इसी बीच परिजनों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया। जहां मौक़े पर उपस्थित डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार कर पीड़ित की स्थिति गंभीर देख उसे सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया। बताया जाता है कि पीड़ित महिला पम्पम देवी घरेलु कामकाज निपटा रही थी। इसी बीच विषेला सर्प डंस लिया। घटना के बाद महिला ने इसकी सूचना परिजन क़ो दी। इधर सीएचसी प्रभारी डॉ कशिश ने बताया कि प्राथमिक उपचार बाद मरीज की हालत गंभीर देख उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.