Khagaria News: सभी नए व पुराने सरकारी भवनों का भौतिक सत्यापन कर दें रिपोर्ट: बीडीओ
खगडि़या, अक्टूबर 17 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि संपूर्ण पंचायत के प्रत्येक नए पुराने हर प्रकार के भवनों का भौतिक सत्यापन करके एक सप्ताह में रिपोर्ट दें। यह बातें शनिवार को मानसी बीडीओ राजीव कुमार ने कार्यालय कक्ष में आयोजित पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, किसान सलाहकार और कनीय अभियंता की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि उक्त प्रतिवेदन के आलोक में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अब तक सभी विभागों और सरकारी राशि खर्च कर जो भवन अब तक क्षेत्र में बनाए गए हैं वह क्रियाशील है या अतिक्रमण के शिकार हैं या अनुपयोगी हैं। जिससे उन पर प्रशासन द्वारा उचित निर्णय लिया जा सके। यह भी पढ़ें- Khagaria News: इस माह के अंत तक विकास मित्र करें जीवन प्रमाणीकरण: बीडीओ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.