खगडि़या, अक्टूबर 29 -- Khagaria News: चौथम । एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड क्षेत्र की मध्य बौरने पंचायत के जन वितरण प्रणाली विक्रेता सर्वोदय कुमार का लाइसेंस सदर एसडीओ ने तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है। गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गौतमी आनंद द्वारा संबंधित जन वितरण प्रणाली दुकान का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान पॉश मशीन में दर्ज खाद्यान्न के हिसाब से दुकान में चावल की मात्रा का मिलान किया गया। इस दौरान 19 बोरा चावल कम पाया गया। इसके बाद मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए अनुशंसा की गई थी। बताया जाता है कि दुकान की जांच के दौरान कथित रूप से कई अनियमितताएं भी सामने आई थीं। साथ ही, दुकान के संचालन और कार्यप्रणाली में भी खामियां पाई...