Khagaria News: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, फंदे से लटके मिला शव
खगडि़या, नवम्बर 14 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के गंगौर थाना क्षेत्र अंतर्गत रानी सकरपुरा पंचायत के अजंती स्थान वार्ड नंबर-18 में 25 वर्षीय विवाहिता लाडली खातून की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका मोहम्मद कलाम की पत्नी बतायी जा रही है। उसका शव शनिवार की सुबह घर के अंदर पंखे से लटका हुआ मिला। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि महिला ने आखिर किस परिस्थिति में यह खौफनाक कदम उठाया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई, जबकि मृतका के परिवार में चीख-पुकार और मातम पसरा हुआ है। इस दर्दनाक घटना का सबसे मार्मिक पहलू यह है कि 25 वर्षीया लाडली खातून अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, फंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.