खगडि़या, अक्टूबर 16 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता। जिला जनता दल (यू) कार्यालय में धर्मेन्द्र कुमार महतो को जिला प्रवक्ता एवं अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोनीत किए जाने पर जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया तथा नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि धर्मेन्द्र कुमार महतो अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री प्रभाकर चौधरी, मो. फिरदौस आलम, श्रीमती निर्मला कुमारी, जिला महासच...