Khagaria News: श्रीमद़भागवत कथा में जरासंघ की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
खगडि़या, जुलाई 17 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता बेलदौर प्रखंड के कैजरी पंचायत भवन परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और भावनाओं के अद्भुत संगम के साथ हुआ। कथा के अंतिम दिन वृंदावन से पधारे कथावाचक बाबा प्रमोद व्यास जी महाराज ने जरासंध की कथा का विस्तारपूर्वक वर्णन करते हुए धर्म, सत्य, पराक्रम और भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का मार्मिक प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि अधर्म और अहंकार का अंत निश्चित है तथा भगवान सदैव धर्म की रक्षा के लिए अवतरित होते हैं। कथा के दौरान श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर कथा श्रवण करते रहे और पूरा पंडाल "राधे-राधे" एवं "जय श्रीकृष्ण" के जयघोष से गूंजता रहा। यह भी पढ़ें- Khagaria News: सच्ची मित्रता धन-दौलत या पद-प्रतिष्ठा की मोहताज नहीं: स्वामी प्रमोद व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.