Khagaria News: श्रीकृष्ण विवाह उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, सातवें दिन भागवत कथा में हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भक्ति रस का आनंद
खगडि़या, जुलाई 16 -- Khagaria News: बेलदौर, एक संवाददाता बेलदौर प्रखंड के कैजरी पंचायत भवन परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य विवाह उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर इस आयोजन में कैजरी पंचायत सहित आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
विवाह उत्सव का माहौल पूरे यज्ञ परिसर में राधे-राधे, जय श्रीकृष्ण, हरे कृष्ण और नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की"जयघोष से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। सुबह से ही श्रद्धालु स्नान कर पारंपरिक एवं रंग-बिरंगे परिधानों में कथा स्थल पहुंचे। विवाह उत्सव में श्रद्धालुओं ने बराती एवं सराती की भूमिका निभाते हुए भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य विवाह का उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। पूरे पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.