Khagaria News: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया बल
खगडि़या, अक्टूबर 26 -- Khagaria News: बेलदौर, एक संवाददाता बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन खगड़िया जिला ईकाई की रविवार को मासिक बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। संघ के जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में बेलदौर प्रखंडस्तरीय ईकाई का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से संयोजक मनोज कुमार पटेल एवं सहसंयोजक राजकमल को मनोनीत किया गया। महासचिव शशिभूषण ने समूह बीमा पर चर्चा की। इस मौके पर संघ के सिकंदर आजाद वक्त, सुधीर कुमार शर्मा, राजेश कुमार, सुमन कुमार, अजय कुमार सिंह, रणवीर कुमार सिंह, सत्यम स्नेही, रामप्रवेश कुमार, सतीश रजक, अमित कुमार सिंह, सुदर्शन कुमार, रमेश कुमार, गुरुदेव गुप्ता आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.