खगडि़या, अक्टूबर 6 -- Khagaria News: गोगरी । एक प्रतिनिधि गोगरी प्रखंड विकास पदाधिकारी रघुनंदन आनंद ने मंगलवार को प्रखंड के शेरचकला मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। दोपहर बाद अचानक स्कूल पहुंचे और शाम करीब 4 बजे तक विद्यालय में ही डटे रहे। इस दौरान उन्होंने स्कूल की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान इऊड ने सबसे पहले बच्चों की उपस्थिति पंजी की जांच की। इसके बाद उन्होंने भंडार पंजी, शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई और सबसे अहम मध्याह्न भोजन (टऊट) के चावल के स्टॉक का मिलान किया। स्कूल के अन्य जरूरी अभिलेखों को भी उन्होंने परखा। बताया जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां भी सामने आईं, जिस पर इऊड ने मौजूद प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यव...