Khagaria News: शेड नेट फार्मिंग के माध्यम से कृषि के क्षेत्र में नई मिसाल किया कायम
खगडि़या, जुलाई 13 -- Khagaria News: परबत्ता, एक प्रतिनिधि कृषि के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक से खेती कर प्रखंड के कुल्हड़िया के प्रगतिशील किसान धनंजय कुमार तिवारी ने एक नई मिसाल कायम की है। उन्होंने अपनी एक एकड़ खेत में शेड नेट फार्मिंग के माध्यम से बीज रहित खीरे (सीडलेस ककंबर) की खेती की शुरुआत की है। बताया जा रहा है कि जिले में इस तकनीक के तहत बीज रहित खीरे की खेती का यह पहला प्रयोग है। जिसकी कृषि विभाग और क्षेत्र के किसान सराहना कर रहे हैं। शेड नेट फार्मिंग आधुनिक संरक्षित खेती (प्रोटेक्टेड कल्टीवेशन) की एक उन्नत तकनीक है। जिसमें हाई डेंसिटी पॉलीएथिलीन फैब्रिक से बने विशेष ढांचे के अंदर फसलों के लिए नियंत्रित वातावरण तैयार किया जाता है। इससे पौधों को तेज धूप, अत्यधिक गर्मी, नमी की कमी, विपरीत मौसम और कीट-रोगों से सुरक्षा मिलती है। जिससे उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.