खगडि़या, अगस्त 2 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि श्रावण मास की प्रथम सोमवारी पर बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए मुंगेर उत्तरवाहिनी गंगा घाट से जल लेकर बटेश्वर धाम और सिंघेश्वर धाम जाने वाले कांवरियों की सेवा के उद्देश्य से शहर के बलुआही बस स्टैंड स्थित युवा क्रांतिकारी समाजवादी कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन रविवार को जिप अध्यक्ष सह जिला परिषद अध्यक्ष संघ की प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव तथा पूर्व विधायक रणवीर यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जबकि संचालन जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने कहा कि सावन माह भगवान शिव की आराधना का पवित्र अवसर है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: परबत्ता : कांवरिया की सेवा में जुटे रहे उत्साह के साथ लोग प्रथम सोमवारी पर बड़ी...