खगडि़या, अगस्त 24 -- Khagaria News: महेशखूंट। एक प्रतिनिधि सावन के की अंतिम सोमवारी को महेशखूंट के आसपास के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने शिवालय में भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र,आक के फुल,भांग ,धतुरा,चंदन तथा अन्य पुजा सामग्रियों से पुजा अर्चना की। महेशखूंट के केसव चौक,राजधाम बन्नी के नयानगर बन्नी, बल्लमजान, मदारपुर, झिकटिया पकरैल के लेवा,मुंगेरिया टोल, शादीपुर, विधार्थीटोल, लछमिनिया आदि शिव मंदिरों में बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। वहीं कांवरिया का जत्था ने अगुवानी घाट से गंगा जल भरकर लक्षमिनिया ,लेवा, विधार्थी टोल के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। श्रद्धालु अंजलि कुमारी, लक्ष्मी कुमारी,नेहा कुमारी, खुशबू देवी,अस्मिता भारती आदि ने बताया की जो भक्त सावन माह के सभी ...