खगडि़या, अगस्त 29 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता रक्षाबंधन के मौके पर शहर के शिवाजी पार्क में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया गया। इस दौरान लोगों ने पार्क में लगे पेड़-पौधों को राखी बांधकर उनकी रक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सदर विधायक बबलू मंडल समेत काफी संख्या में लोगों ने पेड़-पौधों को राखी बांधी। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। पेड़ों से हमें शुद्ध हवा और पर्यावरण का संतुलन मिलता है। ऐसे में जिस प्रकार बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र और सुरक्षा की कामना करती है, उसी प्रकार पेड़-पौधों को राखी बांधकर उनके संरक्षण का संदेश दिया गया।सदर यह भी पढ़ें- Khagaria News: शिवाजी पार्क में पेड़ों को बांधी राखी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प विधा...