खगडि़या, सितम्बर 17 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता इंटर स्कूल महसौड़ी में बुधवार को विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने भाग लिया। बैठक के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने विद्यालय की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में विधायक ने कहा कि शिक्षा समाज और क्षेत्र के विकास की सबसे मजबूत आधारशिला है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को ऐसा वातावरण मिलना चाहिए, जहां वे पूरी एकाग्रता के साथ ...