खगडि़या, अगस्त 11 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के शिक्षा सेवकों व तालिमी मरकजों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। आवंटन के अभाव में जिले के 668 शिक्षासेवक व तालिमी मरकजों को गत मई माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। साथ ही साक्षरताकर्मियों के लिए भी आवंटन नहीं है। जिससे वेतन के इंतजार में आर्थिक समस्या झेल रहे हैं। वहीं एसएसए मद के शिक्षकों को भी वेतन के लिए इंतजार बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...