खगडि़या, जुलाई 8 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड अंतर्गत तेलौंछ पंचायत के प्राथमिक विद्यालय मुस्लिम टोला ठेरवापार के शिक्षक शमशाद आलम का नियोजन रद्द होगा। इसको लेकर डीएम के निर्देश पर खगड़िया डीईओ अमरेंद्र कुमार गोंड ने पंचायत नियोजन इकाई को 2020 के कंडिका 18 के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। डीईओ के निर्देश के बाद पंचायत नियोजन इकाई ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत पंचायत नियोजन इकाई ने फिलहाल स्पष्टीकरण की मांग की है। दरअसल में शिक्षक की बहाली 2010 में पंचायत नियोजन इकाई द्वारा किया गया था। आरोप है कि नियम को ताक पर फर्जी सर्टिफिकेट पर शिक्षक शमशाद आलम का चयन किया गया था। जिसके बाद बड़ी तेलौंछ निवासी जेडीयू नेता मो. हीरा ने मामले का उजागर किया था। बताया जाता है कि आरोपी शिक्षक का दो अलग अलग सर्टिफिकेट में...