खगडि़या, सितम्बर 26 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता प्राथमिक विद्यालय रांको डीह मुशहरी कॉलोनी में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी के साथ चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखते हुए चित्रों के माध्यम से भी अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं ने जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण एवं स्वच्छता पर अपने विचार रखे। वहीं कक्षा चार के बच्चों ने बाढ़, वर्षा, बिजली और ठनका से बचाव के विषय पर जानकारी दी। कक्षा तीन एवं दो के छात्र-छात्राओं ने पेड़-पौधों के महत्व तथा आग से बचाव को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- Hajipur News: राजापाकर के विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठ...