खगडि़या, जुलाई 20 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के अलग-अलग स्कूलों के तीन सौ शिक्षकों की सोमवार से डायट रामगंज में पांच दिवसीय आवासीय ट्रेनिंग शुरू हुई। बताया गया कि अलौली, चौथम, बेलदौर व गोगरी प्रखंड के प्राइमरी स्कूल के तीन से पांचवीं के शिक्षकों की ट्रेनिंग में भेजा गया है। हर स्कूलों से एक-एक शिक्षकों की ट्रेनिंग अगले 24 जुलाई तक चलेगी। इधर सभी शिक्षकों को पांच दिवसीय आवासीय ट्रेनिंग दी जानी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...