Khagaria News: शास्त्रीय संगीत और नृत्य में दक्ष होंगे जिले के नवोदित कलाकार
खगडि़या, अगस्त 19 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के नवोदित कलाकार शास्त्रीय संगीत और नृत्य में दक्ष होंगे। इसको लेकर नवोदित कलाकारों को नि:शुल्क गायन व वादन का प्रशिक्षण मिल रहा है। आग्रपाली कला प्रशिक्षण केन्द्र के माध्यम से छोटे-छोटे बच्चे गायन व वादन सीख रहे हैं। कला संस्कृति विभाग अंतर्गत नवोदित कलाकारों को योग्य प्रशिक्षकों के माध्यम से नि:शुल्क शास्त्रीय गायन, कत्थक नृत्य व तबला वादन की प्रशिक्षण मिल रहा है। वर्तमान में डेढ़ सौ के करीब नवोदित कलाकार गायन, वादन व नृत्य में खुद को पारंगत कर रहे हैं। तीन माह की ट्रेनिंग उपरांत इन कलाकारों को डिप्लोमा सर्टिफिकेट भी मिलेगा। कला केन्द्र में खासकर स्कूली बच्चों की खूब दिलचस्पी देखी जा रही है। गौरतलब है कि कला संस्कृति विभाग जहां आम्रपाली कला प्रशिक्षण के माध्यम से कलाकारों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.