खगडि़या, जुलाई 3 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता प्रखंड के एक गांव में शादी करवाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की वसूली करने तथा विरोध करने पर एक युवक को मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पुलिस की 112 की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित पक्ष को थाना सुरक्षित लाकर उससे आवश्यक पूछताछ के बाद मुक्त कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: बिचौलिया सहित सात लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमाघटना का विवरण बताया जाता है कि राजस्थान के गंगानगर जिला के समैला कोठी गांव के रहने वाले बनवारी लाल के 30 वर्षीय पुत्र भवानीशंकर अपने रिश्तेदार दुलीचंद, उत्तेराम और पूनम देवी के साथ बुधवार को माली पंचायत के अकहा गांव आए हुए थे। पीड़ित के मुताबिक सही जानकारी नहीं होने के कारण वे खगड़िया से मधेपुरा जिला के आलमनगर पहुंच गए। वहां से मोब...