खगडि़या, अक्टूबर 2 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र में कचहरी रोड एवं सोनमनकी- गोशाला रोड में बियाडा द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण में गड़बड़ी करने की शिकायत के बाद शुक्रवार को सदर एसडीओ धनंजय कुमार के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा जांच की गई। बताया जा रहा है कि नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने डीएम से गड़बड़ी की शिकायत की थी। इधर सदर एसडीओ के अलावा पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता, आरसीडी के कार्यपालक अभियंता एवं नगर परिषद खगड़िया की कार्यपालक पदाधिकारी सिन्धु कमल की मौजूदगी में निर्माणाधीन दोनों नालों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने मौके पर नाले की निर्माण स्थिति, लेवल, एलाइनमेंट, कंक्रीट एवं क्यूरिंग समेत विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण किया। जांच के दौरान नाले की क्यूरिंग प्रक्रिया को लेकर भी गं...