खगडि़या, जुलाई 8 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता खगड़िया शहर के विस्तार कई वर्ष पूर्व हो चुका है। वार्डों की संख्या बढ़ी है। शहर में कचरा की मात्रा भी बढ़ी है, लेकिन इसके रख रखाव व निस्तारण को लेकर जमीन तलाश अब तक पूरी नहीं हो पा रही है।जबकि कई वर्षों से जमीन की तलाश की जा रही है। ऐसे में शहर के कचरा को यत्र तत्र फेंकने की समस्या बनी हुई है। कई बार कचरा समस्या भी बन रही है पर, इसके स्थायी निदान के लिए किए जा रहे प्रयास आखिर कब तक पूरी होगी। इसका किसी को भी पता नहीं। बताया जा रहा है कि शहर में कचरा निस्तारीकरण के लिए पर्याप्त जमीन की तलाश है। विभाग के गाइडलाइन के हिसाब से यह आबादी वाले क्षेत्र में भी नहीं होना चाहिए। ऐसे में शहर में अथवा शहर के आसपास जमीन की तलाश की जा रही है। हालांकि इसको लेकर विभाग द्वारा भी लगातार मॉनिटरिंग की जा ...