Khagaria News: शहर के होमगार्ड चौक पर चला बुलडोजर, हटाया गया अतिक्रमण
खगडि़या, अक्टूबर 31 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता शहर के होमगार्ड चौक पर सरकारी जमीन के अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई करते हुए शनिवार को अतिक्रमण हटाया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नगर परिषद और अंचल प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान जेसीबी की मदद से दुकानों के शटर तोड़े गए, ताकि दुकानदार अंदर रखे सामान को निकाल सकें। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सिंधु कमल, सदर सीओ पुनीत कौशल और पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, संबंधित स्थल पर सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर दुकानों के काउंटर बनाए गए थे। पूर्व में अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित लोगों को नोटिस भी दी गई थी। इसके बाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.