खगडि़या, जुलाई 6 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों का सिलसिला लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। नगर परिषद द्वारा शहर के प्रत्येक वार्ड में सड़क, नाला, पुलिया, सामुदायिक शौचालय, पार्क, पोखर सौंदर्यीकरण एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारा जा रहा है। यह बातें नगर सभापति अर्चना कुमारी ने रविवार को शहर के वार्ड संख्या-21 के लगभग 24 लाख 63 हजार 800 की लागत से दो विकास योजनाओं के शिलान्यास के मौके पर कहीं। कहा कि वार्ड संख्या-21 के विकास को नई दिशा मिलेगी और लोगों की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। पहली योजना 16 लाख 65 हजार 600 की लागत से शुरू की गई, जबकि दूसरी योजना सात लाख 98 हजार 200 की लागत से प्रारंभ हुई। नप सभापति ने ने कहा कि नगर परिषद खगड़िया का ...