Khagaria News: शहर के बलुआही ठाकुरबाड़ी में लगा राशन कार्ड बनाने कैंप, जमा किए कई आवेदन
खगडि़या, जुलाई 27 -- Khagaria News: खगड़िया, एक प्रतिनिधि शहर के बलुआही ठाकुरबाड़ी में नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 30 में रविवार को आमजन के लिए राशनकार्ड में नाम जोड़ने एवं नया बनाने के लिए कैंप लगाया गया। जिसमें लोगों से आवश्यक कागजात लेकर फार्म भरा गया। कैंप में वार्ड नंबर 30 के डीलर नवीन कुमार सिन्हा और विकास मित्र सरिता कुमारी के द्वारा फार्म भरकर लिया गया। वार्ड पार्षद रूबी कुमारी एवं पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ने बताया कि सरकार के द्वारा आगामी 30 जुलाई तक स्थानीय डीलर, विकास मित्र और आंगनबाड़ी केंद्र पर फार्म भरकर लिया जा रहा है। रविवार को बलुआही ठाकुरबाड़ी में कैंप लगवाया ताकि अधिक से अधिक लोगों का फार्म भरा सके। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : राशन कार्ड बनाने में स्वच्छताकर्मी करें सहयोग : पर्यवेक्षक नया राशन कार्ड बनवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.