खगडि़या, सितम्बर 4 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता शहर के ज्ञानी चौक के निकट गुरुवार को ट्रेलर पर लदे शराब को स्थानीय लोगों ने लूट लिया। हालांकि टे्रलर पर लदी विदेशी शराब की स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही लूटपाट का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालंाकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो का पुष्टि नहंी करता है। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा था कि ज्ञानी चौक के निकट एक ब्लू रंग की ट्रैक्टर व ट्रेलर खड़ी है और लोग पहुंच रहे है और उससे विदेशी शराब की बोतल लेकर भाग रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद नगर पुलिस व उत्पाद पुलिस हरकत में आई। ज्ञानी चौक पर नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, सहायक अवर निरीक्षक तारकेश्वर प्रसाद सिंह, निरीक्षक मद्य निषेध बमबम कुमार, अवर निरीक्षक मद्य निषेध राजेश कुमार सिन्हा द्वारा वह...