Khagaria News: शहर के अघोरी घाट पर लापता अधेड़ का तीसरे दिन मिला शव
खगडि़या, अक्टूबर 27 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के अघोरी घाट पर चाची के दाह संस्कार में शामिल होने गए अधेड़ नरेश नोनियां का शव मंगलवार को तीसरे दिन बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों और एसडीआरएफ की टीम द्वारा नदी में लगातार खोजबीन की जा रही थी। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के दाननगर वार्ड संख्या 14 निवासी नरेश नोनिया के रूप में हुई थी। परिजनों के अनुसार, वह अपनी चाची के दाह संस्कार में शामिल होने अघोरी घाट पहुंचे थे। दाह संस्कार के बाद अस्थि विसर्जन के लिए वह अन्य लोगों के साथ नदी में उतरे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और नदी की तेज धारा में बह गए। यह भी पढ़ें- Khagaria News: दूसरे दिन भी नहीं मिला लापत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.