Khagaria News: शहरवासियों को लगातार दी जा रही है विकास की सौगात
खगडि़या, अगस्त 19 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र में लगातार विकास की बयार बह रही है। विकास योजनाओं की गति को लगातार तेज किया जा रहा है। यह बातें नगर सभापति अर्चना कुमारी ने मंगलवार को शहर के वार्ड संख्या-33 में 15 लाख 53 हजार रुपये की लागत से बने पीसीसी सड़क के उद्घाटन के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दिनों में कीचड़ एवं जलजमाव के कारण होने वाली परेशानियों में भी कमी आने की उम्मीद है।कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद जवाहर ने की। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद खगड़िया का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में लोगों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। स्थानीय जरूरतों एवं नागरिकों की समस्याओं को ध्यान में रखत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.