खगडि़या, जुलाई 9 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि शहर स्थित जेएनकेटी स्कूल सभागार में गुरुवार को जिला स्तरीय दिशा निर्देशन सह प्रशिक्षण में माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों का उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला समन्वयक अनुराधा कुमारी, साइंस फॉर सोसायटी के अध्यक्ष सुभाष कुमार यादव, सह समन्वयक जका उल्लाह, जेएनकेटी स्कूल की प्रधानाध्यापिका सोनी कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। विषय प्रवेश समन्वयक अनुराधा कुमारी द्वारा किया गया। प्रधानाध्यापिका सोनी कुमारी ने कहा कि वैज्ञानिक चेतना का प्रसार बच्चों के लिए बड़ा सहायक है। सुभाष कुमार यादव ने कहा कि छोटे छोटे दैनिक प्रयास मिलकर असाधारण परिणाम देते हैं, यही नवाचार है। मौके पर स्टेट रिसोर्स पर्सन गणपति कुमार ने उपविषय ऊर्जा: अन्वेषण, प्रयोग,संवर्धन पर विस्तार...